जालंधर| राष्ट्रीय सैन्य विद्यालय (आरएमएस) चैल की शताब्दी मनाने के लिए निकाली गई कार रैली का जालंधर पहुंचने पर स्वागत कर अगले पड़ाव के लिए रवाना किया। कर्नल मनीष ढाका, वीएसएम और कर्नल रवि कौशिक के नेतृत्व में 25 उत्साही पूर्व छात्रों की यह रैली शुक्रवार को जालंधर पहुंची, जहां साथी पूर्व छात्रों और नागरिकों ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया। शनिवार इस कार रैली को मेजर जनरल अतुल भदौरिया, चीफ ऑफ स्टाफ, वज्र कोर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जहां एक सदी पहले आरएमएस चैल की स्थापना हुई थी। इस अवसर पर बोलते हुए, मेजर जनरल ने कहा, “यह रैली स्मृतियों, मूल्यों और बंधनों की यात्रा है। आरएमएस चैल के 100 वर्ष पूरे होने पर, हम इसकी बेजोड़ विरासत को सलाम करते हैं और इसके अनुशासन, सौहार्द और देशभक्ति की भावना को भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प लेते हैं। इसके पूर्व छात्रों ने सशस्त्र बलों में गौरव के साथ वर्दी पहनी है और विशिष्ट सेवा की है। कार रैली इस गौरवशाली अतीत के प्रति एक श्रद्धांजलि और भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार रैली के सदस्यों को सम्मानित करते हुए अफसर और रैली में शामिल सदस्य सैन्य अधिकारियों के साथ।


