जालंधर| दैनिक भास्कर ने अपने पाठकों के लिए सोना-चांदी स्कीम आरंभ की है। शनिवार को खास मौका था। जालंधर में भास्कर पाठक परिवार के सात सदस्यों निशांत मित्तल, मोनिका, अमृतपाल सिंह, रविंदर सिंह, भूषण महाजन, गौरव कौशल और राजिंदर कुमार को स्कीम के तहत चांदी का सिक्का निकला। वह पुडा कॉम्पलेक्स स्थित दैनिक भास्कर कार्यालय आए और अपना इनाम हासिल किया। उन्होंने अपने कई अनुभव भी साझा किए।


