जरूरतमंद परिवार को आर्थिक मदद की

जालंधर | समाज सेवा में लगातार काम कर रहे यूनाइटेड क्वीन क्लब की तरफ से शनिवार को बरसात में नुकसान झेलने वाले परिवार की मदद की गई। क्लब मेंबर्स की तरफ से एकत्रित की गई धन राशि बाढ़ और बरसात के पीड़ितों को समर्पित की गई। इसी क्रम में बस्ती शेख के एक परिवार को 21000 रुपए का चेक दिया गया। पीड़ित परिवार के घर की सभी छतें गिर गई थीं। परिवार की तीन तीन बेटियां हैं। इसके अलावा उन्हें महीने भर का राशन, बच्चों के लिए स्टेशनरी, कंबल और कपड़े आदि दिए गए। इस संबंध में संचालक प्रवीण अबरोल ने कहा कि जल्द ही और परिवारों तक पहुंच की जाएगी। पीड़ित परिवार को चेक देती प्रवीण अबरोल व अन्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *