केनरा बैंक अधिकारी संघ (सीबीओए), झारखंड यूनिट ने अपने महासचिव रवि कुमार के मार्गदर्शन में पतरातू के ग्राम दारीडीह, बिरहोर कॉलोनी में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। कार्यक्रम में संघ के वाइस प्रेसिडेंट शैलेश त्रिपाठी ने सभा को संबोधित किया और बताया कि संघ अपने अधिकारियों के लिए तो काम करता ही है, साथ ही अपने सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन करता है। आज इसी के तहत सुदूर गांव में कंबल वितरण कर विलुप्तप्राय बिरहोर जनजाति को मदद दी गई। सभा को निधि सिंह, मुखिया, गंगाधर महतो प्रधान, जयप्रकाश सिंह और समाजसेवी धनेश्वर महतो ने भी संबोधित किया और सीबीओए के इस प्रयास को सराहनीय बताया।


