मनेंद्रगढ़ | नगर पंचायत नई लेदरी में नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने पार्षदों की उपस्थिति में सभी कर्मचारियों और सफाई मित्र व स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 की शुरुआत की। अध्यक्ष ने सभी नागरिकों से स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। इस दौरान सीएमओ अंजना वाईकिल्फ, लेखापाल अविनाश जायसवाल सहित नपा कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि स्वच्छता ही सेवा 15 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन समाप्त होगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति एकजुट कर उच्च प्रभाव वाले सफाई अभियानों को अंजाम देना है।


