भास्कर न्यूज | टांडा उड़मुड़ किसानों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक द्वारा किए गए पंजाब बंद के आह्वान को सोमवार को टांडा इलाके में भरपूर समर्थन मिला। इस बीच सब्जी मंडी, सभी बाजार और शैक्षणिक व व्यापारिक संस्थान बंद रहे, वहीं हर वर्ग ने आंदोलन में किसानों का समर्थन किया है। सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक हाईवे और टांडा होशियारपुर रोड पर यातायात पूरी तरह से बंद रहा। इस दौरान टांडा इलाके में संघर्ष का नेतृत्व कर रहे संगठन बीकेयू आजाद के प्रधान अमरजीत सिंह रडा, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जिला प्रधान परमजीत सिंह भुल्ला और भारतीय किसान यूनियन गढ़दीवाला पंजाब के प्रधान जुझार सिंह केसोपुर के नेतृत्व में सुबह 7 बजे टांडा के बिजली घर चौक पर प्रदर्शन शुरू किया गया। बिजली घर चौक धरने के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने किसानों की मांगों के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में भी लामबंदी की। इस दौरान गुरुद्वारा पुलपुख्ता साहिब, गांव जौड़ा और पंडोरी की संगतों द्वारा किसानों लिए लंगर लगाया गया। इस मौके पर बलजीत सिंह तग्गड़, दिलबाग सिंह सहबाजपुर, प्रीत मोहन सिंह हैप्पी, जत्थेदार अवतार सिंह, मलकीत सिंह, हरनेक सिंह, अमरजीत सिंह मूनक, गुरबख्श सिंह, जुगल किशोर भागियां, राकेश वोहरा, काला सिंह, सुखवीर सिंह नरवाल, जगजीत सिंह चौहान, हीरा सिंह, रमनदीप सिंह मोखा, तजिंदर सिंह ढिल्लों, जसवीर सिंह चौलांग, सुखनिंदर सिंह कलोटी, दमनदीप सिंह, दलेर सिंह, सुखपाल सिंह गुराया, पंडित भगीयां, जस्सी मिर्ज़ापुर, सुच्चा सिंह, मंजीत सिंह खालसा, निर्मल सिंह, अमन सीकरी, दीदार सिंह, गुरमुख सिंह, देस राज डोगरा, सुखविंदर सिंह मूनक, मनदीप सिंह दीपा, मोहन सिंह, हैप्पी गैलेक्सी, बूटा सिंह, कुलजीत सिंह, हरदीप सिंह, दिलबर सिंह, जगजीत सिंह, अमरजीत सिंह, दविंदर सिंह गुरविंदर सिंह लाडी मौजूद रहे।


