जोधपुर में नमो फिट रन में हिस्सा लेने के लिए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी आए। इस दौरान राठौड़ ने कांग्रेस के नेताओं की ओर से की गई गलत टिप्पणी को निंदनीय बताया। वहीं गरबा महोत्सव में कुछ संगठनों की ओर से असमाजिक तत्वों को रोकने के लिए आधार कार्ड से एंट्री देने को जायज बताया। उन्होंने जोधपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम खान की केंद्रीय मंत्री पर की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि उनकी शब्दावली ऊपर से नीचे तक आती है। उनके वरिष्ठ नेताओं ने भी कई बार ऐसी शब्दावली भी काम में लिया है। जिनकी वजह से उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी। उनकी शब्दावली तो ऊपर से बिगड़ती जा रही है। कभी डोटासरा स्पीकर के लिए कुछ भी बोल देते हैं। कभी मोदीजी की मां को लेकर कहा जाता है। ये गरिमा गिरती हुई जा रही है। लोकतंत्र में विरोध जायज है, इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन शब्दों की गरिमा नहीं गिरनी चाहिए। शब्दों की गरिमा अच्छी होनी चाहिए। गरबा कार्यक्रम में आधार कार्ड से एंट्री देने को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि ये जरूरी है। हम तो इस पक्ष के हैं हैं कि बहनों का गरबा अलग से हो। पुरुषों का गरबा अलग हो। कई जगह पर सामूहिक रूप से भी गरबा कार्यक्रम होते हैं। लेकिन कई बार अवांछनीय लोग गरबा में आ जाते हैं जो इसमें भावात्मक रूप से नहीं जुड़ते। किसी अन्य प्रयोजन से आते हैं। ऐसे में यदि कोई उन्हें रोकने का प्रयास करना चाहिए।


