कोटपूतली स्थित राजकीय एलबीएस पीजी कॉलेज में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का दस्तावेज सत्यापन 23 सितंबर को होगा। ये प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। छात्रों को स्वयं उपस्थित होकर सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इनमें मूल आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी शामिल है। साथ ही 10वीं और 12वीं की अंकतालिका की मूल प्रति और स्वप्रमाणित फोटो कॉपी भी लानी होगी। स्नातक की अंकतालिका की मूल प्रति और स्वप्रमाणित फोटो कॉपी भी आवश्यक है। इसके अलावा जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति व स्वप्रमाणित फोटो कॉपी भी जमा करनी होगी। छात्रों को बोनस प्रमाण पत्र की मूल प्रति और स्वप्रमाणित फोटो कॉपी, मूल टी.सी., चरित्र प्रमाण पत्र और आय घोषणा पत्र भी साथ लाना होगा। सभी दस्तावेजों का सत्यापन कॉलेज में किया जाएगा।


