अलवर में महिला को गोली मारी,गर्दन और कंधे में लगी:फायरिंग करने के बाद मची चीख-पुकार, जमीन को लेकर था विवाद

अलवर में जमीन विवाद में एक महिला को गोली मार दी गई। गोली महिला की गर्दन और कंधे में लगी है। मौके पर गोली चरने के बाद चीख पुकार मच गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में गोली चलने के बाद दोनों पक्ष के लोग भागते हुए दिख रहे हैं। घटना अलवर के बहतूकला थाना क्षेत्र के गोठड़ा गांव की है। गोठड़ा गांव में इमरान खान व रहीश के परिवार में जमीन जोतने को लेकर झगड़ा हुआ था। रहीश के साथ उसका भाई साजिद भी मौजूद था। पहले इमरान और रहीश ने एक-दूसरे ने मारपीट की। तभी खतीजा पत्नी इमरान खान पर रहीश व साजिद ने फायरिंग की है। इससे खतीजा की गर्दन व कंधे पर गोली लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि रहीश के परिवार का खेत था। जो 2 माह पहले 12 लाख 46 हजार में खरीदा था। इमरान अपनी पत्नी खतीजा के साथ खेत में काम कर रहा था। तभी रहीश व साजिद ने आकर देशी कट्टे व रिवाल्वर से गोली मार दी। परिवार के लोगों ने बताया- दो दिन पहले दोनों पक्षों के लोग एक साथ बैठे थे। जमीन पर लेटने के कारण बचा इमरान ग्रामीणों ने बताया- रहीश व साजिद दोनों सगे भाई हैं। जिन्होंने खेत में काम कर रही महिला खतीजा व उसके पति इमरान पर गोली चलाई। इमरान जमीन में लेट गया। इससे बच गया। उसकी पत्नी को दो गोली लगी है। अब जिला अस्पताल में महिला भर्ती है। इमरान के रिश्तेदार साजिद ने बताया कि इमरान के भाई इरफान ने दो महीने पहले ही आरोपी साजिद व रहीश के पिता छंगा से जमीन खरीदी थी। इसकी रजिस्ट्री भी हो चुकी है। उसी जमीन पर काम करते समय छंगा के बेटों ने आकर गोली मार दी। जबकि जमीन के 12 लाख रुपए भी ले चुके हैं। कोई पैसा भी बाकी नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *