भास्कर न्यूज|मोगा श्री शिरडी साईं बाबा वेलफेयर सोसायटी की ओर से साईं धाम मंदिर में संकीर्तन व पालकी परिक्रमा का आयोजन किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष संजीव आहूजा, सचिव राजीव गुलाटी, कैशियर संदीप शर्मा ने साईं बाबा के दरबार में पूजन किया। भजन गायक नरेश शर्मा ने साईं बाबा की महिमा का गुणगान किया गया। मंदिर में चांदी के सिंहासन पर साईं बाबा की प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसके दर्शनों के लिए दूरदराज से श्रद्धालु आते हैं। संकीर्तन के समापन पर आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर चेयरमैन डॉ. दर्शन सिंगला, संजीव आहूजा, राजीव गुलाटी, संदीप शर्मा, बॉबी कम्बो, सोनू दुआ, केवल सिंगला और अन्य उपस्थित थे।


