शहीदी दिवस को समर्पित श्री सुखमनी सा​हिब का पाठ करवाया

मोगा | पीठ परिषद आदित्य वाहिनी आनंद वाहिनी की ओर से शहीदी दिनों को समर्पित साप्ताहिक कार्यक्रम पुराना मोगा में करवाया गया। इस दौरान सप्ताह के सातों दिन श्री सुखमनी साहेब जी के पाठ करने के साथ चाय तथा मठियों का लंगर लगाया गया। कार्यक्रम के समापन पर श्री सुखमनी साहेब के पाठ के उपरांत शब्द कीर्तन किया गया। सरबत के भले की अरदास करते हुए लंगर लगाया गया। लंगर के दौरान आते जाते राहगीरों को रोटी, दाल, सब्जी और चाय का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर अमरजीत कौर, अंजू कालड़ा, नीरू मनचंदा, किरण बाला, मनमोहन कौर, शिखा, सोनू सचदेवा, रेखा रानी, हरमनजीत कौर, रेणुका शर्मा, मोनिका, नीरू सचदेवा, संगीता बांसल, परमजीत कौर, हनीश सचदेवा, दविंदर शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *