धार्मिक स्थान से पैदल घर लौट रहे 68 वर्षीय व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, मौत

कपूरथला | कुष्ट आश्रम-मार्कफैड रोड पर सत्संग घर के समीप पैदल अपने घर प्रीत नगर लौट रहे व्यक्ति को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना सिटी एसएचओ राकेश कुमार पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवाया। मृतक की पहचान 68 वर्षीय मदन लाल पुत्र मुंशी राम निवासी प्रीत नगर के रुप में हुई है। मृतक की बड़ी बेटी शैली ने बताया कि उसका पिता सुंदर नगर स्थित धार्मिक स्थान से वापस पैदल घर लौट रहे थे। जब वह कुछ ही आगे पहुंचे तो ट्रक नं. पीबी13बीपी-4229 के चालक ने लापरवाही के चलते ट्रक उन पर चढ़ा दिया। जिस कारण उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक नई दाना मंडी में बतौर अकाउंटेंट काम कर घर का गुजर बसर चला रहा था। सूचना मिलते ही थाना सिटी एसएचओ राकेश कुमार, एएसआई गुरशरण सिंह, एएसआई कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *