उदयपुर में हुई ‘रन फोर जीरो हंगर’ हाफ मैराथन:बच्चे, दिव्यांग, महिला और बुजुर्गों ने लिया हिस्सा, तीन श्रेणियों में हुआ आयोजन

हिंदुस्तान जिंक की ओर से दूसरी वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन ‘रन फोर जीरो हंगर’ रविवार को सुबह हुई। सांसद मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने फील्ड क्लब से हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इस मौके पर कलेक्टर नमित मेहता, हिंदुस्तान जिंक सीईओ अरुण मिश्रा, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, मुख्य वन संरक्षक सुनील छिद्री मौजूद रहे। मैराथन तीन श्रेणियों में हुई। इसमें 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर के लिए बच्चे से बड़े तक प्रतिभागी और प्रोफेशनल धावकों ने भाग लिया। मैराथन फील्ड क्लब से फतहसागर झील के चारों ओर होते हुए क्लब में सम्पन्न हुई। इसमें महाराणा प्रताप सीनियर सिटीजन ग्रुप के बुजुर्ग, दिव्यांग एथलीट, बच्चे, महिला फिटनेस ग्रुप्स, शी सर्कल इंडिया और डब्ल्यूबीसी और सिक्योर मीटर्स, आर्कगेट और बीसीआई जैसी कंपनियों के प्रोफेशनल भी हिस्सा बने। उदयपुर फिटनेस जीवन शैली अपना रहा
हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि उदयपुर फिटनेस को जीवन शैली के रूप में अपना रहा है। 21 किलोमीटर फिनिशर के रूप में मैं कह सकता हूं कि हम मजबूत समुदाय बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। विभिन्न श्रेणी में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को जिंक से बना एक विशेष मेडल पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *