अजमेर में रील बनाने के लिए की युवक की पिटाई:लाठी-डंडों से की थी मारपीट, खरेखड़ी गांव के 7 युवकों को पुलिस ने पकड़ा

अजमेर की गंज थाना पुलिस ने एक युवक से मारपीट कर अशांति फैलाने के मामले में खरेखड़ी गांव के 7 युवकों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ आए दिन लड़ाई-झगडे़ की मौखिक शिकायत भी आ रही थी। आरोपियों ने रील बनाने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है। काजीपुरा निवासी ताराचंद रावत ने दी थी रिपोर्ट एएसआई राजेन्द्र गहलोत ने बताया-15 सितम्बर को काजीपुरा निवासी ताराचंद रावत ने रिपोर्ट दी, कि 14 सितम्बर की रात 10.30 बजे लक्की चौराहा काजीपुरा पर कार्य करते समय अज्ञात लोगों द्वारा लाठी-डंडों से मारपीट की गई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों ने रील बनाने के लिए की थी मारपीट घटनास्थल के आस-पास के करीब 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चेक किए और आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में शामिल स्कॉर्पियो व अल्टो कार को जब्त किया गया। आरोपियों ने रील बनाने के लिए बिना किसी कारण मारपीट कर अशांति फैलाई। इनको किया गिरफ्तार ………. पढें ये खबर भी…. अजमेर की मोबाइल शॉप से लाखों के स्मार्टफोन चोरी:खाली डिब्बे छोड़ गए, ताला तोड़कर वारदात; सीसीटीवी में नजर आया चोर अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र के बिहारी गंज स्थित मोबाइल शॉप के ताले तोड़कर चोर सैमसंग (Samsung) व वीवो कंपनी (Vivo) के लगभग 60 से 65 मोबाइल चोरी कर ले गए और खाली डिब्बे छोड़ गए। जिनकी कीमत 20-25 लाख रुपए है। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *