टांडा उड़मुड़ | गुरुद्वारा बाबा बिशन सिंह जी प्रबंधक कमेटी द्वारा संगत की मदद के साथ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों की शहादत को समर्पित चेतना मार्च निकाला गया। गुरद्वारा साहिब से शुरू हुए इस मार्च के दौरान बच्चों ने सिख कौम के शहादतों से भरे गौरवमय इतिहास को दर्शाते पोस्टर हाथ में पकड़े हुए थे और वो गुरबाणी का जप करते जा रहे थे। इस मौके गुरु घर के सेवादारों ने बच्चों को सिख समुदाय का गौरवपूर्ण इतिहास बताते हुए समृद्ध खालसाई परंपराओं और सिख सिद्धांतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके प्रधान अमृतपाल सिंह, कैप्टन सुरिंदर सिंह, मंजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, तजिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह गुगली, सुखबिंदर सिंह, दर्शन सिंह, गुरमेल सिंह, इंद्रजीत सिंह, अजीत सिंह, ज्ञानी रणजीत सिंह हेड ग्रंथी, ज्ञानी गुरमुख सिंह, सरबन सिंह कनाडा, कुलवंत सिंह, गुरमेल सिंह, गुरविंदर सिंह गिट्टा अध्यक्ष गुरुद्वारा पट्टी, कैप्टन हरिओम सिंह अध्यक्ष गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास सभा, जागीर सिंह अध्यक्ष गुरुद्वारा सिंह सभा, नंबरदार भूपिंदर सिंह, सिमरनजीत सिंह, दलजीत सिंह, ज्ञानी दातार सिंह, सरवन सिंह पंच, इंद्रजीत सिंह इंदा, डा. चरणजीत सिंह, जसवीर सिंह शीरा ने हाज़िरी लगवाई।


