होशियारपुर | श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व की शुरुआत गुरुद्वारा श्री हरि जी सहाय महल टिब्बा साहिब से की गई है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष दर्शन सिंह पलाहा और सिख वेलफेयर सोसायटी होशियारपुर के महासचिव जसविंदर सिंह परमार ने बताया कि प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा श्री हरि जी सहाय से प्रभातफेरी शुरू की है। प्रभारफेरी मोहल्ला टिब्बा साहिब, सुभाष नगर, लाभ नगर, दशमेश नगर, डगाना रोड, प्रीतम नगर, रामगढ़, मिलाप नगर से होकर निकली। इस मौके भाई सतिंदर सिंह आलम हजूरी रागी, भाई जसविंदर सिंह परमार ने कीर्तन किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बताया कि अरविंद सैनी का गृह महल्ला दशमेश नगर, इंजीनियर मगविंदर पाल सिंह का घर सूर्या एन्क्लेव, सतपाल सिंह भोगल का गृह आदर्श नगर, मलकीत सिंह हरजीत सिंह का गृह आदर्श नगर, लाभ नगर और संत बाबा रणजीत सिंह जी गुरुद्वारा शहीद सिंहों में प्रभातफेरियां गईं।


