छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में वेज्रोन इंडस्ट्रीज प्रायवेट लिमिटेड फैक्ट्री में निर्माण काम के लिए रखे 1 लाख रुपए के लोहा प्लेट को अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने अपराध कायम किया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुसौर थाना क्षेत्र के बड़े हरदी में रहने वाला सुशांत कुमार पंडा 34 साल ने थाना में रिपोर्ट कराया है। उसने बताया कि वह वेज्रोन इंडस्ट्रीज प्रायवेट लिमिटेड में मानव संसाधन विभाग में एचआर के पद पर काम करता है। जहां प्लाट नंबर 4 में एसएसएम एरिया का काम चल रहा है। जिसके निर्माण काम के लिए लोह का प्लेट कटिंग कर बाउंड्री के अंदर रखा गया था। जिसकी उंचाई 15 है। जहां बुधवार की रात को कोई अज्ञात चोर दीवार फांदकर भीतर घुसा और वहां रखे 1 लाख रुपए के लोहे का 25 प्लेट को चोरी कर फरार हो गया। अगले दिन सुबह जब इसकी जानकारी प्लांट के कर्मचारियों को लगी, तो मामले की सूचना प्लांट के अधिकारियों को दी गई।
थाना में दी गई सूचना
इसके बाद अपने स्तर पर सभी चोरी हुए लोहे के प्लेट की पतासाजी कर रहे थे। जहां कुछ जानकारी नहीं मिलने पर रविवार को सुशांत ने पूंजीपथरा थाना में इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम कर आरोपी की पतासाजी में जूट गई है।


