भास्कर न्यूज | खड़गपुर झाड़ग्राम जिला के लालगढ़ में फिर बाघ का आतंक एक बार फिर सामने से ग्रामीणों में दहशत फैल गया। जानाशुली और लखनपुर के जंगल में बाघ के जैसा मिलता जुलता एक जानवर के पांव का निशान बरामद हुआ। बरामद हुए पांव के निशान की लम्बाई लगभग 11 सेंटीमीटर है,जो रायल बंगाल टाइगर के पांव की लम्बाई ( 10 सेंटीमीटर )से काफी मिलता जुलता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरामद पांव के निशान बाघ के ही है। वहीं वन विभाग का कहना है कि यह निशान किसी बड़े आकार की जंगली बिल्ली या फिर सियार का भी हो सकता है। वन कर्मी इस बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे है। वहीं ग्रामीणों को जंगल में जाने से मना किया गया। मालूम हो कि वर्ष 2018 के मार्च महीने से लालगढ़ के मेलेखाड़िया जंगल में प्रथम बार बाघ के पांव का निशान बरामद हुआ था।


