लोहरदगा|अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के अदलिया कमिटी द्वारा रविवार को अंजुमन कार्यालय में नायब सदर सैयद आरीफ हुसैन, सहसचिव अल्ताफ कुरैशी, सहसचिव अनवर अंसारी, ऑफिस सेक्रेटरी मौलवी अबुल कलाम तैगी, मोहम्मद असगर तैगी व अब्दुल मोहेमिन बबन आदि की उपस्थिति में अदलिया में 2 महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई हुई और दोनों पक्षों को आगामी 28 सितंबर को अंतिम फैसला के लिए तिथि निर्धारित की गई। पहले मामले में लोहरदगा जिले के महुआ टोली निवासी गुलनाज खातून बनाम चतरा जिले के बीड मुहल्ला निवासी ईशराफिल अंसारी के बीच पति-पत्नी के बीच नाइत्तेफाकी के साथ जमीन जगह मामले में महफूज आलम पिता अहमद मिया बनाम हसन अंसारी पिता सज्जाद अंसारी महुआ टोली लोहरदगा के बीच आपसी लेन-देन के मामले की सुनवाई की गई। दोनों के बीच समन्वयक बनाने के लिए अगली तारीख तय की गई। इसके अलावे दो अन्य मामलों की भी मौखिक सुनवाई करते हुए जांच-पड़ताल करने के लिए दोनों मामलों को सुरक्षित रख लिया गया। सहसचिव अल्ताफ कुरैशी ने कहा कि अंजुमन इस्लामिया के अदलिया कमिटी में सुलहनीय मामलों की सुनवाई की जाती है।


