बारां| संस्था ने शाहबाद के मंडी सहजना और किशनगंज के राजाखेड़ा गांव में कार्यक्रम किया। गांवों के निवासियों को कचरे का निपटान को लेकर जानकारी दी। सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखने से अवगत कराया। उनके अलग-अलग ही निपटान का तरीका बताया गया। लोगों को सफाई रखने ओर कचरा पात्र का उपयोग करने की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने कार्यक्रम में भूमिका निभाई। दोनों गांवों में 280 कचरा पात्रों का वितरण किया। सीएमएचओ डॉ. संपतराज नागर ने बताया कि कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कार्यक्रम न केवल कचरे का निपटान करने में मदद करेगा। बल्कि यह गांवों के निवासियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जागरूक करेगा।


