भोपाल की मेडिकल स्टूडेंट की पचमढ़ी में मौत:दोस्तों के साथ हिल स्टेशन घूमने आई थी; पिता रेलवे में हैं अफसर

भोपाल से हिल-स्टेशन पचमढ़ी घूमने आई एक एमबीबीएस मेडिकल स्टूडेंट की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 7.45 बजे से 8.20 बजे के बीच गिरिराज होटल पचमढ़ी की है। छात्रा अपने दोस्तों के साथ आई थी। सोमवार सुबह छात्रा की तबीयत बिगड़ी और उल्टियां करने लगी। इसके बाद उसे साथी हॉस्पिटल ले गए। कुछ देर बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु का कारण फिलहाल अज्ञात है। पचमढ़ी थाना पुलिस ने पिपरिया अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया। आज ही भोपाल लौटना था
छात्रा नित्या पिता मदनलाल साहू (21) गैलेक्सी सिटी अवधपुरी, भोपाल की रहने वाली है। वह भोपाल के RKMC मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। नित्या अपने दोस्तों मुस्कान रंधावा, तनिष्क सक्सेना और पुष्पक गंधारे के साथ घूमने 29 दिसंबर को आई थी। पचमढ़ी की गिरिराज होटल में उन्होंने दो रूम बुक किए। एक रूम में छात्रा अपनी फ्रेंड के साथ रुकी और दूसरे रूम में बॉयज फ्रेंड्स रुके थे। सोमवार को वंदे भारत ट्रेन से भोपाल लौटना था। हार्ट अटैक की आशंका
सोमवार को उसे अस्पताल लाया गया। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हार्ट अटैक से मौत की आशंका है। परिजन देर शाम को मृतका का शव भोपाल ले गए। एसपी डॉक्टर गुरकरन सिंह ने बताया मेडिकल छात्रा दोस्तों के साथ में पचमढ़ी आई थी। छात्रा को उल्टियां हो रही थी। भोपाल में रेलवे अफसर हैं पिता
छात्रा के मामा मुकेश साहू ने बताया, मृतका के पिता मदनलाल साहू भोपाल रेलवे मंडल में चीफ टीएनसी हैं। मौत की जानकारी मिलने के बाद माता-पिता और परिजन भोपाल से पचमढ़ी पहुंचे। शव का पिपरिया अस्पताल में पोस्टमॉर्टम हुआ। मामा साहू ने कहा कि भांजी नित्या की मौत कैसे हुई, इसकी जांच होना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *