झारखंड में दिन की शुरुआत कुहासे और ठंडी हवा के साथ शुरू हुआ है। ऐसे में नए साल का स्वागत सर्द रात में होगा। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। रांची में 31 दिसंबर की रात न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री तक व अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की संभावना है। रांची सहित राज्य भर में 31 दिसंबर की सुबह कोहरा छाया रहेगा। हालांकि दिनभर आसमान साफ रहेगा। एक जनवरी को भी सुबह में कोहरा छाए रहने की संभावना है, हालांकि दिनभर आसमान साफ रहेगा। चार जनवरी तक कड़ाके की ठंड मौसम विभाग ने अगले चार जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। 31 दिसंबर की रात पारा कोडरमा, चतरा, लातेहार, पलामू और रामगढ़ जिले में 10 डिग्री तक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, एक जनवरी को 9 डिग्री तक न्यूनतम तापमान कोडरमा, चतरा, गढ़वा और पलामू जिले का रहेगा। दो जनवरी को भी पारा नीचे जाने का अनुमान है। सोमवार को अधिकतम तापमान सरायकेला का 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री लातेहार का रिकार्ड किया गया। आज रात बढ़ेगी कनकनी, पूरे गर्म कपड़े पहने मंगलवार की सुबह राज्य के उत्तर भाग सहित लगभग पूरे राज्य में घना कोहरा अहले सुबह से छाया रहा। कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों से सावधानी बरतने को कहा गया है। वहीं 31 दिसंबर की सर्द रात में गर्म कपड़े पहन कर निकलने की सलाह दी गई है। 31 दिसंबर की रात में लोग जश्न मानने के लिए गर्म कपड़े कम पहन कर निकलते हैं। यही समय है, जब लोग ठंड के शिकार हो सकते हैं। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवा का राज्य में असर मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में पिछले दिनों 28 व 29 दिसंबर को बादल छाए रहे, उसकी वजह से न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़त देखी गई। अब बादल छंट गए हैं। झारखंड में उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का अब असर दिखेगा। राज्य में अधिकांश जिलों के न्यूनतम तापमान में एक बार फिर तीन से पांच डिग्री तक गिरावट दिखेगी। रात में कनकनी बढ़ी है। हालांकि अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। दो दिनों का संभावित तापमान जिला : 31 दिसंबर : 01 जनवरी
देवघर : 13 : 12
धनबाद : 13 : 12
दुमका : 12 : 11
गिरिडीह : 11 : 10
गोड्डा : 13 : 12
जामताड़ा : 12 : 11
पाकुड़ : 13 : 12
साहिबगंज : 13 : 12
कोडरमा : 10 : 09
चतरा : 10 : 09
गढ़वा : 10 : 09
लातेहार : 10 : 09
लोहरदगा : 11 : 10
पलामू : 10 : 09
बोकारो : 11 : 10
रामगढ़ : 10 : 09
हजारीबाग : 11 : 10
रांची : 11 : 10
खूंटी : 12 : 11
गुमला : 10 : 11
पूर्वी सिंहभूम : 13 : 12
सरायकेला : 12 : 11
पश्चिमी सिंहभूम : 13 : 12
सिमडेगा : 11 : 10
आंकड़े डिग्री सेल्सियस में है। सोर्स IMD


