कोंडागांव में अवैध रेत खनन को लेकर कांग्रेस का विरोध:नारंगी नदी से ओडिशा तक रेत तस्करी का आरोप, कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

कोंडागांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुधराम नेताम ने मसोरा के ग्रामीणों के साथ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इसमें नारंगी नदी से हो रहे अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई की मांग की गई है। हाल ही में खनिज विभाग ने एक कार्रवाई में भाजपा नेता और विधायक लता उसेंडी के करीबी दीपक पटेल की एक चैन माउंटेन मशीन और दो टिपर जब्त किए थे। ये वाहन अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर ओडिशा में बेच रहे थे। विभाग ने मात्र 1.70 लाख रुपए का जुर्माना लगाकर वाहन छोड़ दिए। कांग्रेस ने लगाया मिलीभगत का आरोप कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि खनिज नियमों की धारा 21/27 के तहत कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं की गई। नियमों के अनुसार अवैध खनन के लिए दो से पांच साल की जेल और पांच लाख तक जुर्माने का प्रावधान है। बुधराम नेताम ने कहा कि कोंडागांव की विधायक लता उसेंडी ओडिशा की प्रभारी हैं। भाजपा कार्यकर्ता कोंडागांव की रेत को ओडिशा में बेच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें शासन-प्रशासन की भी मिलीभगत है। कांग्रेस की मांग है कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *