ससुराल पक्ष के साथ मिलकर बेटे ने मां को पीटा:बहु कुछ काम नहीं करती, दिन भर सोई रहती है बोलने पर किए मारपीट, सिर हाथ-पैर में आयी चोट

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सौतला बेटा ने अपनी पत्नी सास और मौसी सास के साथ मिलकर मां की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दिया। इससे महिला के सिर, हाथ-पैर में चोट आयी। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम नावापारा मांड में रहने वाली अमरबती उरांव 45 साल पिछले कुछ सालों से कोसमनारा अपने रिस्ते के मामा के घर में रह रही थी। जहां करीब 1 साल पहले उसका सौतला बेटा कामता उरांव का शादी गढ़उमरिया में गुमति उरांव के साथ हुआ था। शादी के बाद से उसकी बहु गुमति उरांव अक्सर घरेलू बातों को लेकर अमरबती के साथ झगड़ा करती थी। गुरूवार को गुमति उरांव की मां और उसकी मौसी कोसमनारा मेहमानी में आ कर रह रहे थे। शुक्रवार की सुबह अमरबती करमा नृत्य देखकर घर लौटी और उसने अपनी बहु को कहा कि तुम्हारी मां व मौसी से बात करने नहीं दे रही हो। तब गुमति की मां ने कहा की बेटी को कुछ मत बोलना, इससे अमरबती ने गुमति की मां को बताया कि तुम्हारी बेटी कुछ काम नहीं करती, दिन भर सोई रहती है और मेरा बेटा घर का सब काम करता है। जान से मारने की धमकी भी दी
इस बात के बाद उनके बीच विवाद बढ़ गया और उसका बेटा भूपेन्द्र उरांव, सौतेला बेटा कामता उरांव, बहु गुमति, उसकी मां और मौसी ने मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। सभी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्को और ईंट से उसे पीटा। मारपीट से अमरबती के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट पहुंची।
घायल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया
घटना के बाद जब किसी तरह मामला शांत हुआ, तो इसकी सूचना उसने गांव के सरपंच व कोटवार को देते हुए कल शाम थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 191(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *