सिरोही के पिंडवाड़ा में ठंडी बेरी की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग ने गेहूं में डालने वाली कीटनाशक गोलियां खा लीं। जिसके कुछ समय बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने पूछताछ की तो नाबालिग ने कीटनाशक खाने की बात बताई। परिजन तुरंत उसे पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। एम्बुलेंस 108 के पायलट सुरेंद्र सिंह देवड़ा नाबालिग को सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसकी जांच की और भर्ती कर इलाज शुरू किया। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। कीटनाशक खाने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।


