भास्कर न्यूज | बाड़मेर सेड़वा के पंचायत समिति केकड़ की पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मियाजल की बेरी की दो छात्राओं ने 69वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर गांव व विद्यालय का नाम रोशन किया है। दोनों ही बालिकाओं ने अपने-अपने खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। विद्यालय की अनु पुत्री हनुमानराम सियाग ने 52 किलो भार वर्ग कराटे प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। अनु के शानदार प्रदर्शन के कारण उसका सीधा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन किया गया। इसके साथ ही विद्यालय की छात्रा और उसकी चचेरी बहन मीना पुत्री जूंजाराम सियाग ने 14 वर्ष आयु वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में टीम का नेतृत्व करते हुए उत्कृष्ट खेल दिखाया।


