उटारी रोड में निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

उंटारी रोड | शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस प्रतिपदा तिथि पर प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों के पूजा पंडाल से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। बिरजा गांव स्थित पूजा पंडाल से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश शोभायात्रा में शामिल महिला-पुरुष जय माता दी का जयघोष लगाते हुए दरुआ होते हुए कोयल नदी तट पहुंचे। यहां आचार्य के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ में कलश में जल भरकर सभी श्रद्धालु नर नारी वापस पूजा पंडाल में स्थापित किए। बिरजा गांव से निकाली गई कलश शोभायात्रा में नवयुवक संघ दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष विनोद चौधरी, सचिव ललन चौधरी, कोषाध्यक्ष नंदलाल चौधरी, उपाध्यक्ष नंदेव चौधरी सहित काफ़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुरमाकला गांव से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यहां प्रमुख अलका कुमारी सहित मुख्य यजमान अरुण वर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु देवी भक्त कलश यात्रा में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *