पाटन| नवरात्र के शुभारंभ पर पाटन प्रखंड के पकरी, बैदाकला, चेतमा, जंघासी, मोरया, किशुनपुर सहित कई पूजा पंडालों से शोभायात्रा निकाली गई। प्रखंड प्रमुख शोभा देवी बैदाकला में आयोजित कलशयात्रा में अतिथि के रूप में शामिल हुईं तो वहीं मानवाधिकार सहायक संघ के जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह उर्फ मुकेश सिंह ने जंघासी कलशयात्रा में अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस दौरान अतिथियों ने सभी व्रतधारियों को कलश देकर विदा किया। मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।


