नटराज क्लब के अध्यक्ष बने अभिषेक

चतरा | नटराज क्लब दुर्गा पूजा समिति गुदरी बाजार चतरा के अध्यक्ष अभिषेक केसरी को सर्वसम्मति से बनाया गया एवं सचिव राहुल केशरी, उपाध्यक्ष दिनेश केशरी और कोषाध्यक्ष मोनू केशरी को बनाया गया।अभिषेक केसरी 2010 से पूजा की जिम्मेवारी लिए हुए हैं और अभी तक लगातार दुर्गा पूजा उनके नेतृत्व मे संपन्न हो रही है। अभिषेक केशरी ने बताया कि दुर्गा पूजा की शुरुआत 1951 ई. में हुआ था और उस समय से आज तक यह पूजा लगातार हो संपन्न हो रही है। 1951मे पूजा की शुरुआत स्वर्गीय रामटहल प्रसाद केसरी ने किया। रामटहल प्रसाद केसरी के बाद बीच में कई लोग अध्यक्ष बने। शुरुआत में जब पूजा शुरू हुई थी तब मूर्तियां गया शहर जाकर लाई जाती थी एवं ढोल बजाकर पूजा पारंपारिक तरीके से की जाती थी।इस बार दुर्गा पूजा में ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर पंडाल निर्माण किया जा रहा है जो की काफ़ी आकर्षण रहेगा। अविनाश वर्मा पिता बबन वर्मा ( बबन आर्ट) एवं विकास डीजे टेंट के द्वारा पंडाल तैयार किया जा रहा है। प्रतापपुर| नारी स्वास्थ्य परिवार कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर का उद्घाटन जिप सदस्य भाग-२ रीना देवी, भोला प्रसाद,कपिल पासवान,सन्मुख यादव एवं चिकित्सा प्रभारी संजीव कुमार ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।इस मौके पर जनप्रतिनिधी,स्वास्थ् य कर्मी समेत आम ग्रामीणो ने रक्तदान किया।इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ संजीव कुमार ने बताया कि यह रक्तदान शिविर नारी स्वास्थ्य परिवार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया।इस दौरान प्रतापपुर के दर्जनो लोगो ने रक्तदान किया।आगे बताया कि शरीर के स्वास्थ्य रखने के लिए रक्तदान करना अति अवाश्यक है ।रक्तदान से हमारे शरीर में ताजगी आती है। यह रक्तदान दूसरे की जीवनदान बन सकती है। इस मौके पर प्रमील कुमार समेत स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे रक्तदान को चतरा रेडक्रॉस में रखा जाएगा। चतरा | चतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनार्दन पासवान ने विभागीय कार्यों में समन्वय के लिए प्रतिनिधि नियुक्त करने की सूचना दी है। जारी पत्र के अनुसार, शैलेंद्र कुमार (पिता स्व. नरेश कुमार), निवासी अवल मुहल्ला, चतरा को ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित बैठकों, योजनाओं के कार्यान्वयन एवं समन्वय हेतु विधायक प्रतिनिधि नामित किया गया है।पत्र में विधायक ने जिला चतरा के ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि उक्त प्रतिनिधि को विभागीय बैठकों एवं समन्वय कार्यों में सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान करें तथा यथोचित सहयोग उपलब्ध कराएं। प्रतिनिधि बनाए जाने पर शैलेंद्र कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, लोक जनशक्ति (रामविलास) पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *