अमृतसर| फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित एनवाईएस हॉस्पिटल ने नवरात्रों के शुभ अवसर पर ‘लाडली बिटिया योजना’ की शुरुआत की है। अस्पताल के डायरेक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत अगर किसी गर्भवती महिला के घर बेटी का जन्म होता है, तो अस्पताल के खर्च में 51% की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, नवजात बच्चियों को पहली वैक्सीनेशन भी निःशुल्क लगाई जाएगी। डॉ. शर्मा ने कहा कि अस्पताल का लक्ष्य कम खर्च में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. स्वर्णजीत धवन, डॉ. शैलेंद्रजीत सिंह, डॉ. उपासना ओबेरॉय और डॉ. नवदीप सिंह आदि मौजूद थे।


