भरतपुर के नदबई में खेली गई अंडर 14 क्रिकेट सीरीज में जोधपुर की सनराइज अकादमी ने 5- 0 से जीत दर्ज की। सोमवार को केएमआर ग्राउंड में खेले गए आखिरी मैच में केएमआर की टीम गिरीश की घातक गेंदबाजी के आगे 59 रन पे आउट हो गई। गिरीश ने 5, हृदयेश और कृष्णा ने 2- 2 विकेट लिए। जवाब में सनराइस की टीम ने 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मांनवीर ने 24 और गिरीश 10 रन पे नाबाद रहे। गिरीश मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। कुलदीप बेस्ट बैट्समैन,कृष्णा बेस्ट बॉलर और मैन ऑफ सीरीज का खिताब मिला। और जॉय व्यास को डेब्यू प्लेयर अवार्ड से नवाजा गया। कोच गौरव सिंह और वीरेंद्र विश्नोई ने बताया कि जॉय व्यास शेन वॉर्न जैसे एक्शन से बॉलिंग करता है। नदबई में उसे देखने लोग आए। उसकी परफॉर्मेंस शानदार रही। रन भी कम दिए और 5 विकेट लिए। बैटिंग भी दमदार की और सिर्फ एक बार आउट हुआ। नबदई में चले इस मैच में 9 वर्ष के जॉय व्यास ने डेब्यू किया। पांच दिवसीय अंडर 14 वर्ग की क्रिकेट सीरीज में पहले दिन जॉय कि बॉलिंग के सभी फैन हो गए। शेन वॉर्न की तरह बॉलिंग करते देख नबदई के खेलप्रेमी जॉय को देखने ग्राउंड में आए।


