जावरमाता के दर्शन पैदल पहुंच रहे है भक्तगण:नवरात्र में की गई खास सजावट और रोशनी, रात को डांडिया खनके

उदयपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर शक्तिपीठ जावर माता मंदिर में नवरात्र को लेकर खास सजावट और रोशनी की गई है। मातारानी के दरबार, मंदिर मार्ग, प्रांगण व शिव मंदिर पुलिया तक विद्युत सज्जा की गई है तथा मंदिर में देवस्थान की और से लाइट और डेकोरेशन की गई। जावरमाता दर्शन के लिए पहले दिन बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। माता रानी के सुबह आरती में कई श्रद्धालुओं ने आज दर्शन कर आशीर्वाद लिया। जावरमाइंस, टीडी आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पैदल पहुंच रहे है। जावर सरपंच प्रकाश चंद मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायत जावर के सभी 6 फलों वाड़ा, विरिया, गढ़, डेरा, पडालिया एवं जावर माला के युवा साथियों के सहयोग से जावर माता मंदिर प्रांगण मे गरबा महोत्सव में डांडिया खेला गया। उदयपुर के चित्रकूट नगर में गरबा महोत्सव उदयपुर शहर के चित्रकूट नगर ए ब्लॉक स्थित श्रीराम पार्क इन दिनों भक्ति और संस्कृति का अनोखा संगम बना हुआ है। नवरात्र महोत्सव के अवसर पर यहां श्रीराम पार्क गरबा समिति एवं चित्रकूट नगर डेवलपमेंट सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में नौ दिवसीय गरबा का आयोजन किया जा रहा है। पहले ही दिन से आयोजन में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना, कलश पूजन और विधिवत मंत्रोच्चार के साथ हुआ। पारंपरिक ध्वनि और ढोल-नगाड़ों के बीच महाआरती संपन्न की गई। इसके बाद गरबा की शुरुआत हुई, जिसमें महिलाएं, युवा और बच्चे रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे नजर आए। उनके नृत्य और उत्साह ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। आयोजन समिति ने पूरे पार्क को आकर्षक रोशनी, झूमर, झालरों और फूलों से सजाया है। नवरात्र के प्रत्येक दिन विशेष थीम के साथ गरबा खेला जाएगा, जिसमें प्रतिभागी अपनी पारंपरिक कला और नृत्य की झलक पेश करेंगे। अंतिम दिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान समिति के हरिसिंह राव, रवि धाभाई, राजेश गर्ग, मनीष चौधरी, डॉ सुनील शर्मा, दिग्विजय सिंह, पंडित जुगल किशोर त्रिवेदी, जयप्रकाश माली आदि उपस्थित थे। जावरमाइंस से इनपुट : बंशीलाल मीणा, टीडी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *