सवाई माधोपुर में सड़क पर आया मगरमच्छ:वीडियो बनाने के लिए लगी लोगों की भीड़, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

सवाई माधोपुर के खंडार उपखंड क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मगरमच्छ अचानक तालाब से निकलकर सड़क किनारे पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 9 बजे बंजारे की छतरी के सामने स्थित गुमटी के पास मगरमच्छ पानी से निकलकर आकर बैठ गया। अचानक सड़क पर मगरमच्छ को देख लोगों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते मौके पर बड़ी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान लोग मोबाइल से वीडियो और फोटो बनाने लगे। ऐसे में यहां जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई और यातायात भी कुछ देर के लिए अव्यवस्थित हो गया। भीड़ बढ़ती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग ने किया रेस्क्यू सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि बरसात के मौसम में तालाबों और नदियों का जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छ कई बार पानी से बाहर निकलकर खुले क्षेत्रों में आ जाते हैं। ऐसे में वे सड़क या आबादी वाले इलाकों तक भी पहुंच जाते हैं। मगरमच्छ को पकड़ने के बाद वन विभाग ने उसे सुरक्षित पिंजरे में रखा और बताया कि इसे पुनः सुरक्षित जलाशय में छोड़ा जाएगा। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे हालात में घबराने की बजाय तुरंत सूचना दें और खुद से मगरमच्छ या अन्य जंगली जीवों के पास जाने की कोशिश न करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *