चिरेका में स्वच्छता ही सेवा के तहत जनजागरूकता रैली

चित्तरंजन |चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) में चल रहे स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को देशबंधु विद्यालय बालक के शिक्षक व छात्रों ने एक जनजागरूकता रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में छात्रों और शिक्षकों ने भाग लेकर आम लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता बनाए रखने तथा गंदगी से बचने का संदेश दिया। रैली चिरेका परिसर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी और लोगों को साफ-सफाई के प्रति सजग रहने की अपील की। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चिरेका प्रशासन लगातार अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। कारखाना परिसर, विभिन्न कार्यालयों और रेलनगरी के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी सफाई व जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम तय तिथियों पर हो रहे हैं। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को आदत में बदलना, लोगों को जिम्मेदारी का अहसास कराना तथा स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाना है। इस अभियान से न केवल परिसर को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिलेगा बल्कि कर्मचारियों और नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। आम लोगों ने भी छात्रों की पहल की सराहना करते हुए स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *