श्योपुर में फॉरेस्ट ऑफिसर का एक और वीडियो वायरल:मंत्री को पैसे देकर खुश करने की बात आई सामने, डीएफओ और सीसीएफ को लेकर भी दिया बयान

श्योपुर में सोमवार को राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य विभाग के अधीक्षक योगेंद्र पारदे का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में उन्हें जीतू नामक व्यक्ति से बातचीत करते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में वह कह रहे हैं, मंत्री को पैसे देकर खुश करना है और फिर मंत्री को गाली देते हुए चुनाव जीतने के बाद पैसे वापस लेने की बात कह रहे हैं। वीडियो में नए डीएफओ और सीसीएफ को लेकर भी कुछ बातें कही गई हैं, जो स्पष्ट रूप से समझ में नहीं आ रही हैं। हालांकि, यह वीडियो किस मंत्री से संबंधित है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वीडियो में चुनाव का जिक्र भी किया गया है, जिसके बाद लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। पहले भी वायरल हुए थे वीडियो और ऑडियो बता दें कि रविवार को योगेंद्र पारदे के दो अन्य वीडियो और एक ऑडियो वायरल हुए थे। उन वीडियो में उन्हें चंबल नदी के घाटों से रेत के अवैध उत्खनन के बदले 7 लाख रुपए मासिक वसूली का निर्देश देते हुए सुना गया था। वे कह रहे थे कि 7 लाख मिलेगा, तब मेरे पास डेढ़ लाख बचेगा, डीएफओ, सीसीएफ और रेंजर को हिस्सा देना पड़ता है। एक ऑडियो में उन्हें ग्रामीण को नुकसान पहुंचाने के लिए 4 मगरमच्छ छोड़ने की बात करते हुए भी सुना गया था। अब मंत्री को गाली और रिश्वत देने की बात करते हुए यह नया वीडियो सामने आया है। वहीं रिश्वत की मांग वाला वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया में आई खबरों को संज्ञान में लेकर राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य विभाग के आला अधिकारियों ने अधीक्षक योगेन्द्र पारदे से स्पष्टीकरण मांगा है। ये खबर भी पढ़े- फॉरेस्ट ऑफिसर का वीडियो- चंबल से रेत निकलवाओ:श्योपुर में कहा-7 लाख रुपए आएंगे, सीसीएफ, डीएफओ सबको बंटेगा, मेरे पास डेढ़ लाख बचेगा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *