अग्रसेन जयंती पर मेधावी छात्रों का सम्मान:बसेड़ी में प्रतिभा सम्मान समारोह में भामाशाह और सेवानिवृत्त सदस्यों को किया सम्मानित

बसेड़ी की अग्रवाल धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उपचेयरमैन प्रीति गोयल मुख्य अतिथि रहीं। डॉ. सुरक्षा गर्ग, सीडीपीओ भूपेश गर्ग और नायब तहसीलदार जितेंद्र गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। पूर्व अग्रवाल समाज अध्यक्ष कैलाश चंद अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वर्तमान अध्यक्ष हरिओम गर्ग ने अतिथियों का माला और स्मृति चिह्न से स्वागत किया। कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा से प्रारंभ हुआ। यशी गर्ग, पलक गोयल और वैष्णवी मित्तल ने आरती और स्वागत गान प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि प्रीति गोयल ने महाराजा अग्रसेन के समाजवाद के सिद्धांतों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। नायब तहसीलदार जितेंद्र गोयल ने परोपकार में समाज के योगदान को सराहा। समारोह में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और सरकारी सेवा में चयनित अभ्यर्थियों को भी सम्मान मिला। समाज के सेवानिवृत्त सदस्यों, भामाशाहों, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और पटका प्रदान किए गए। हरीओम गर्ग ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सभी अग्रवाल बंधुओं से समाज हित में एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *