किडनैप कर दुकानदार के हाथ-पैर तोड़ने वाले 4 बदमाश पकड़े:गाड़ी भी जब्त, मारपीट कर ईशरोल गांव में फेंककर हुए थे फरार

बाड़मेर जिले की चौहटन पुलिस ने दुकानदार का किडनैप कर हाथ-पैर तोड़ने वाले 4 आरोपियों को डिटेन किया है। वारदात में उपयोग में ली गई गाड़ी को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को पुलिस थाना चौहटन में सूचना मिली थी कि गांव नेतराउ में एक कार में सवार कुछ बदमाशों ने एक दुकानदार का किडनैप कर लिया। सूचना पर एएसआई पाबूराम व गिरधारीराम मय पुलिस जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचे। जानकारी जुटाने पर सामने आया कि बाबूलाल निवासी ईशरोल का कार में सवार बदमाशों ने किडनैप करने की जानकारी मिली। पुलिस ने तुंरत नाकाबंदी करवाई गई। टीमों ने पीछा किया। वहीं चौहटन डीएसपी मदनसिंह मौके पर पहुंचे। टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की
डीएसपी मदनसिंह के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा करने पर किडनैप हुए युवक बाबुलाल को गांव ईशरोल में सड़क किनारे छोड़ कर भाग गए।
एएसआई पाबूराम मय टीम गांव ईशरोल पहुंचकर बाबूलाल से जानकारी लेकर चौहटन हॉस्पिटल भिजवाया गया। वहां पर चौहटन थाना प्रभारी हनुमानराम ने घायल युवक से पर्चा बयान लिए गए। हाथ-पैर टूटे होने पर प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया। पर्चा बयान के आधार पर आरोपी गौतम पुत्र खेताराम निवासी ईशरोल समेत अन्य के खिलाफ 21 सितंबर को मामला दर्ज किया गया। वहीं आरोपियों की तलाश की गई। चार आरोपियों को किया डिटेन
पुलिस की टीमों त्वरित कार्रवाई करते नामजद आरोपी गौतम पुत्र खेतराराम, तिलाराम पुत्र दौलाराम, जितेंद्र पुत्र विशनाराम, रावताराम पुत्र सुरताराम सभी निवासी ईशरोल को तुरंत डिटेन किया गया। घअना में उपयोग में ली कार को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल घटना में शामिल अन्य आरोपियों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *