‘गर्लफ्रेंड के पापा को इंतजार करने को बोलो’:RSSB अध्यक्ष बोले- स्टेट से सेंट्रल की नौकरी बेहतर; स्टेनो रिजल्ट पर यूजर को जवाब दिया

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष आलोक राज अपने चिर-परिचित अंदाज और ट्वीट से फिर चर्चा में है। अब उन्होंने एक यूजर के सवाल पर रिप्लाई किया है- अपनी गर्लफ्रेंड के पापा को एक हफ्ते का इंतजार करने को कहें। उन्होंने स्टेट के मुकाबले सेंट्रल की नौकरी को बेहतर बताया है। स्टेनोग्राफर भर्ती परिणाम में देरी होने पर कैंडिडेट्स ने सोशल मीडिया X पर आलोक राज को टैग करते हुए कई सवाल किए। इस पर बार आलोक राज ने भी उन्हें निराश नहीं किया और रिप्लाई किया। पढ़िए कैंडिडेट्स के सवाल और अध्यक्ष के मजेदार जवाब
यूजर मीणा जी ने लिखा-
स्टेनो रिजल्ट प्लीज। इसके साथ उन्होंने एक मजाकिया मीम भी शेयर किया। मीम में एक लड़की अपने दोस्त से पूछ रही है- कब आएगा तेरा रिजल्ट। बाबूजी CGL वाले से शादी कर रहे हैं।
जवाब में लड़का सोचता है, स्टेनो का कोई पता नहीं है, तू शादी कर ले। आलोक राज ने चुटकी लेते हुए लिखा-
मीणा जी, अपनी गर्लफ्रेंड को बोलो वो अपने बाबूजी को इस हफ्ते तक वेट करने के लिए मना ले। आपकी भी निकल पड़ेगी फिर। एक अन्य यूजर ने पूछा- मेरा एसएससी जीडी में सिलेक्शन हो जाएगा। फोर्थ ग्रेड का पेपर भी बहुत अच्छा हुआ है। तो मैं कौन सी नौकरी जॉइन करूं। आपके पास काफी अनुभव है। कृपया मेरा मार्गदर्शन करें। अध्यक्ष का जवाब- सरहद पर रहने वाले मेरे मित्र, यदि दोनों में सिलेक्शन हो तो एसएससी जीडी बैटर है। सेंट्रल की नौकरी है, प्रमोशन के चांस ज्यादा हैं। हाई सेल्फ स्टीम यानी सम्मान की सीढ़ी पर भी हाई है। इसके साथ ही सेंट्रल की नौकरी में पूरा देश देखने का मौका मिलेगा। अगर आप अपने जिले और घर के आस-पास ही रहना चाहते हैं तो चतुर्थ श्रेणी ठीक रहेगी। — सोशल मीडिया X पर दिलचस्प सवाल-जवाब वाली यह खबर भी पढ़िए… राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष बोले-प्रेशर में शादी यानी बर्बादी:शादी का लड्डू खाओ, लेकिन पहले नौकरी में पक्के हो जाओ; भोलेनाथ पर आस्था रखो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज कर्मचारी ने बुधवार को एक सवाल के जवाब में अपने सोशल मीडिया पर लिखा- शादी का लड्डू खाओ पर पहले नौकरी में पक्के तो हो जाओ। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *