टोंक में जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर मंगलवार को नवें दिन भी कोहरे और बादलों का असर रहा है। हालांकि जिला मुख्यालय पर कोहरा सोमवार के मुकाबले मंगलवार को कम रहा। आशिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार की तरह घना कोहरा छाया रहा।
आलम यह था कि 50 फीट की दूरी के वाहन भी ठीक से नजर नहीं आ रहा था। इससे वाहनों की गति भी कम हुई। उन्हे गंतव्य स्थान पर पहुंचने में देरी हुई। वहीं गलन और शीतलहर भी कल की तरह बरकरार रही। इसके चलते लोगों का हाल बेहाल रहा। इसके चलते लोग घरों से कम ही निकले। कई जगह अलाव भी तापते देखे गए। हालांकि बीती रात का न्यूनतम तापमान बादल छाने से 24 घंटे में 2 डिग्री बढ़कर 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वही अधिकतम तापमान तो कल की तरह आज भी 18 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है।
उधर कोहरे और हल्के बादलों के चलते सुबह 11 बजे तक भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं है। इसके चलते लोग धूप के लिए तरस रहे है। ज्ञात रहे कि इस साल करीब सवा माह से सर्दी का मौसम बना हुआ है, लेकिन 9 दिन से मौसम में गलन बढ़ी हुई। चार दिन से तो इसका असर ज्यादा दिखाई पड़ रहा है। इसके चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लोग सुबह के समय जरूरी कार्यो से ही घरों के बाहर आ-जा रहे है। कोहरे के चलते बाहर जाने वाले कामकाजी लोगज़् वाहन चालक परेशान हुए।


