अंबिकापुर| ये तस्वीर शहर से 15 किमी दूर ग्राम सुखरी की है। इस युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। परिजन उसे बैगा के पास ले गए। बैगा ने झाड़फूंक कर युवक के हाथ और पैर को बेड़ियां से जकड़ उसमें ताला जड़ दिया। अब युवक ठीक से दो कदम भी नहीं चल पा रहा है। इस युवक को बेड़ियों के साथ गांव में ही परिजन छोड़ दिए हैं। बताया गया है कि युवक अंबिकापुर से लगे किसी दूसरे गांव का रहने वाला है और परिवार वाले उसे इलाज कराने के लिए सुखरी बैगा के पास ले गए हैं। परिवार बैगा के पास ही रुका हुआ है।


