नवरात्रि में माता के दर्शन के दौरान खोई बाइक:बसंतपुर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल को ढूंढकर मालिकों को सौंपा

राजनांदगांव में नवरात्रि के दौरान खोई गई दो मोटरसाइकिल को बसंतपुर पुलिस ने बरामद कर लिया है। पहला मामला अमर यादव का है, जो 23 सितंबर को परिवार के साथ होंडा एक्टिवा से देवी दर्शन के लिए आए थे। भीड़ में उनकी मोटरसाइकिल खो गई थी। दूसरा मामला राघव भुआर्य का है, जो एमएमसी जिले से अपने परिवार के साथ मां बर्फानी मंदिर राजनांदगांव दर्शन के लिए आए थे। उन्होंने भी अपनी मोटरसाइकिल पार्क की थी, जो बाद में भीड़ में नहीं मिली। पुलिस ने वाहन मालिकों को सौंपी बाइक थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने दोनों वाहनों को बरामद कर थाने लाया। बुधवार को दोनों मालिकों से संपर्क कर उन्हें उनकी मोटरसाइकिल वापस की गईं। वाहन मिलने पर दोनों मालिकों ने राजनांदगांव पुलिस और बसंतपुर थाने की सराहना की। इस कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक कुश बघेल और मोहसीन खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *