नागौर जिले की साल 2024 की बड़ी घटनाएं:उपराष्ट्रपति का खरनाल दौरा, सैन्य हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग; RLP की हार, सगी बहनें-बच्चे मृत मिले

साल 2024 बीतने में कुछ ही घंटे बचे हैं। 2024 कई मायनों में अपनी छाप छोड़कर जा रहा है। राजनीति हो, क्राइम या फिर भ्रष्टाचार। नागौर जिले में घटी कुछ घटनाएं याद रहीं। कैलेंडर पर इस साल के कई दिन और तारीख भूले से भी नहीं भुलाए जाएंगे। आइए रिकॉल करते हैं इन घटनाओं को नागौर के क्रिकेटर को 1.70 करोड़ में खरीदा 1.आईपीएल सीजन-2025 के लिए 1.70 करोड़ में बिके महिपाल लोमरोड़ नागौर के क्रिकेटर व राजस्थान रणजी टीम के कप्तान महिपाल लोमरोड़ को आईपीएल के सीजन-2025 के लिए गुजरात टाइटंस की टीम ने 1 करोड़ 70 लाख रूपए में खरीदा। महिपाल लोमरोड़ नागौर के ढांढरिया खुर्द के रहने वाले हैं। महिपाल ने राजस्थान रॉयल्स से शुरूआत की थी। देहरादून में रणजी ट्रॉफी में महिपाल ने 360 गेंदों पर 300 रन की नाबाद पारी खेली थी। (25 नवंबर 2024) 2. समलैंगिक संबंधों का विरोध करने पर स्कूली छात्र की हत्या नागौर में समलैंगिंक संबंध बनाने से विरोध करने पर स्कूली छात्र की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। आरोपियों ने पहले स्कूली छात्र यशराेज का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी रसूल मोहम्मद उर्फ बबलू घोसी को गिरफ्तार किया और नागौर में पहली बार आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई हुई। (19 जनवरी 2024) 3. सीएम भजनलाल ने‌ की गांव चलो अभियान की शुरुआत सीएम भजनलाल शर्मा ने 9 फरवरी 2024 को नागौर के गोगेलाव से भाजपा के गांव चलो अभियान की शुरूआत की। नागौर दौरे पर पहली बार आए सीएम ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक और भाजपा जिला कार्यालय में संभाग के कार्यकर्त्ताओं की मीटिंग ली। सीएम भजनलाल ने गोगेलाव में रात्रि विश्राम किया और इससे पहले कंडारे परिवार के घर भोजन कर दलित सशक्तिकरण का नारा दिया। इसके बाद 10 फरवरी 2024 को सीएम सुबह सींगड़ गांव पहुंचे और किसानों के साथ चाय पर चर्चा की। 4.‌ लोकसभा चुनाव में आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल की जीत नागौर संसदीय सीट पर इंडी गठबंधन से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने जीत दर्ज की। हनुमान बेनीवाल ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. ज्योति मिर्धा को हराया। लगातार दूसरी बार सांसद बने हनुमान बेनीवाल के साथ इस बार मंगलवार के संयोग की भी खूब चर्चा रही। (4 जून 2024) 5.‌ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का खरनाल दौरा देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने खरनाल पहुंचकर वीर तेजाजी महाराज के दर्शन किए। वीर तेजाजी महाराज के मेले के समय पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ दर्शन करने पहुंचे। अखिल भारतीय वीर तेजाजी जन्मस्थली संस्थान के पदाधिकारियों ने उपराष्ट्रपति व उनकी पत्नी का स्वागत किया। इससे पहले उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को जांचने के लिए नागौर एसपी नारायण टोगस की नागौर से खरनाल तक दौड़ भी चर्चा में रही।(13 सितंबर 2024) 6. विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने हनुमान बेनीवाल की पत्नी को हराया ​​​​​​​ खींवसर सीट पर चर्चित विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के रेवंतराम डांगा ने सांसद हनुमान बेनीवाल की पत्नी रालोपा प्रत्याशी कनिका बेनीवाल को हराया। गौरतलब है कि रेवंतराम डांगा 2023 विधानसभा चुनाव से पहले हनुमान बेनीवाल के सबसे विश्वस्त सिपाही थे। फिर डांगा भाजपा में शामिल हो गए और उपचुनाव में हनुमान बेनीवाल की परंपरागत सीट खींवसर से जीत हासिल की। 7. नागौर में मेडिकल कॉलेज की हुई शुरुआत नागौर में बहुप्रतीक्षित सरकारी मेडिकल कॉलेज में नियमित कक्षाएं चालू हो गईं। फिलहाल यहां मेडिकल स्टूडेंट्स की 100 सीट हैं। प्रिंसीपल और अस्थाई प्रोफेसर नियुक्त हो चुके हैं। भवन निर्माण अभी भी अधूरा है। लेकिन तेजी से पूरा होने की उम्मीद भी है। 8. सेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग भारतीय वायुसेना के रूद्र हेलिकॉप्टर की नागौर के मेड़ता में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। बताया जा रहा है कि तकनीकी खामी आने के कारण इसे जसनगर के खेत में लैंड कराया गया। तकनीकी खामी को दूर करने के बाद हेलिकॉप्टर ने फिर उड़ान भरी। दरअसल, वायुसेना के दो हेलिकॉप्टर जोधपुर से जयपुर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान एक रुद्र हेलिकॉप्टर में पायलट को हेलिकॉप्टर में कुछ गड़बड़ी दिखी, इसलिए सावधानी रखते हुए उसे लैंड कराना पड़ा। 9.‌ घर में मिले दो बहनों और उनके बच्चों के शव डीडवाना-कुचामन जिले के मौलासर थाना क्षेत्र के नूआं गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक विवाहिता नाजिया (32) अपनी बहन साजिया (30) और दो मासूम बच्चों, अबीर खान (4) और कनिष्का (7), के साथ मृत अवस्था में पाई गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। (20 जनवरी 2024)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *