जयपुर में युवक की हत्या:कहासुनी के बाद हुआ झगड़ा, डंडे-सरिए से जमकर पीटा

जयपुर में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घर लौटते समय कुछ लड़कों से कहासुनी के बाद उसका झगड़ा हुआ था। लड़कों ने डंडे-सरिए से जमकर मारपीट की थी। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया- मधुबनी बिहार निवासी मोहम्मद कलाम (20) पत्नी मोहम्मद तैयब की मौत हुई है। वह रामसिंहपुरा सेक्टर-35 सांगानेर में किराए से रहकर एक फैक्ट्री में जॉब करता था। रिपोर्ट में बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे वह सब्जी लेकर पैदल घर लौट रहा था। इस दौरान रामसिंहपुरा में आरिफ व निजाम सहित करीब 10-12 लड़के खड़े थे। रास्ते से जाते समय मो. कलाम पर आरोपी आरिफ व निजाम ने कमेंट किए। इस बात को लेकर कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। आरोप है कि आरिफ व निजाम ने अपने 10-12 साथियों के साथ मिलकर डंडे-सरिए से हमला कर दिया। मोहम्मद कलाम को डंडे-सरिए से जमकर पीटा। वहां से जान बचाकर भाग मोहम्मद कलाम घर आ गया। सुबह करीब 5 बजे तबीयत बिगड़ने पर उसे नारायणा हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर मालपुरा गेट थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। मृतक के चाचा फूल हसन राईन ने आरोपियों के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज करवाया है। दो महीने बाद बहन की शादी
मृतक के चाचा फूल हसन राईन का कहना है- मोहम्मद कलाम घर में अकेला कमाने वाला था। उसके ऊपर पूरे घर की जिम्मेदारी थी। उसके माता-पिता व बहन गांव में रहते है। वह कमाने के लिए मेरे पर जयपुर आया था। दो महीने बाद उसकी बहन की शादी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *