बनवारी कॉलेज परिसर में किया पौधरोपण

लातेहार| शहर के बानपुर स्थित बनवारी साहू महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। मौके पर बतौर मुख्‍य अतिथि महाविद्यालय के सचिव अंजू गुप्ता, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी और प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी ने पौधारोपण किया और राष्‍ट्रीय सेवा योजना दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दी। सचिव अंजू गुप्‍ता ने कहा कि एनएसएस के स्‍वयंसेवक स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, और शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी अहम भूमिका अदा करती है। जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी ने कहा कि एनएसएस कार्यक्रम युवाओं को नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क कौशल को विकसित करने में मदद करता है। प्राचार्य प्रदीप ने कहा कि एनएसएस डे पर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। एनएसएस के नोडल अधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार द्वारा संचालित एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *