प्राचार्य और अध्यक्ष ने राज्यपाल से की भेंट

बरवाडीह | प्रखंड के लंका खेल मैदान में बुधवार को प्रखंड स्तरीय मां दुर्जागीनी फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन यूथ कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह एवं जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच में सिंह ब्रदर और नवाडीह (पलामू) की टीमें आमने-सामने हुईं। रोमांचक मुकाबले में नवाडीह ने सिंह ब्रदर को 3-1 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मौके पर विजय बहादुर सिंह ने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ युवाओं को करियर बनाने का भी अवसर देता है। राज्य सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए कई योजनाओं के जरिए सहयोग कर रही है। महुआडांड़| नेतरहाट विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष कुमार एवं विद्यालय समिति के अध्यक्ष संतोष उरांव ने बुधवार को राज्यपाल संतोष गंगवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने राज्यपाल को विद्यालय आने के लिए आमंत्रित किया और विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की प्रगति तथा शिक्षण-प्रशिक्षण के परिवेश के बारे में विस्तृत जानकारी दी।राज्यपाल ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में विद्यालय की और प्रगति की शुभकामनाएं दी। लातेहार | उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आधारभूत संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने पूर्व के बैठक में लिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पीवीयूएनएल, बनहर्दी, चकला कोल ब्लॉक सहित अन्य परियोजनाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए एफआरए, एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी लेने के उपरांत जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए उनके निष्पादन का निर्देश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *