दुर्गा पूजा महासमिति रोज करा रहा भंडारे व प्रसाद वितरण

प्रतापपुर | प्रतापपुर महावीर मंदिर दुर्गा पूजा समिति एवं गढ पूजा समिति के द्वारा कलश स्थापना के दिन से प्रतिदिन महाआरती के बाद संध्या में भव्य भंडारे एवं प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।इस भव्य भंडारे व प्रसाद वितरण में सैकड़ो महिला- पुरूष युवति-युवक ,बच्चे लोग शामिल होकर भंडारे व प्रसाद का आनंद ले रहे हैं। इस संबंध में पूजा महासमिति के अध्यक्ष रोहित गुप्ता, संरक्षक राजन कुमार गुप्ता सहित अन्य समिति के पदाधिकारी ने बताया कि दुर्गा मां के नौ रूपो का विधिवत पूजन व महाआरती के बाद नौ दिनो तक भंडारे व प्रसाद वितरण करने का कमिटी निर्णय ली है।दुर्गा मां का प्रथम व दुसरे स्वरूप शैलपुत्री व ब्रहमचारिणी के पूजन व महाआरती के बाद भंडारे व प्रसाद वितरण किया गया है ।बुधवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चन्द्रघंटा के पूजन व महाआरती के बाद तथा नौ दिन भंडारे व प्रसाद वितरण किया जाएगा ।वही दशहरा के दिन नौ कन्याओं का पूजन, भोजन कराकर उन्हें समिति दक्षिणा व उपहार देगी। भंडारे के महत्व के बारे में लोगो का मानना है कि धार्मिक सामाजिक और व्यक्तिगत स्तर पर होता है।यह जरूरतों को भोजन उपलब्ध कराने, समाज में एकता व समरसता बढाने,धार्मिक कार्यों की सफलता सुनिश्चित करने और व्यक्तिगत स्तर पर दान व सेवा से आत्मिक संतुष्टी प्राप्त करने का एक साधन है।साथ ही अन्न दान का एक पवित्र रूप है।जो व्यक्ति को पुण्य दिलाता है और परलोक में फलदायी होता है। भंडारे को सफल बनाने में कमलेश पासवान, ऋषि कुमार, विकास चौरसिया,कमल किशोर, पिंकु यादव, ओमप्रकाश,सुकेश कुमार, अवनिकांत कुमार, रचित सिन्हा, विवेक सिन्हा,उज्जवल कुमार, मोनु कुमार, सुमनगिरी,आलोक यादव, गौतम राणा,हिमांशु राय,नितेश कुमार, मोहित कुमार सहित कई सदस्यो का सराहनीय योगदान है। भंडारे में प्रसाद लेने के लिए काफी संख्या में भक्त आ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *