प्राचार्य को धमकाया, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष पर केस दर्ज

जांजगीर | टीसीएल कॉलेज के प्राचार्य दूजे राम लहरे को उनके कार्यालय में धमकाने का मामला सामने आया है। 23 सितंबर की दोपहर 3 बजे, जब वे अपने ऑफिस में कार्य कर रहे थे, उसी समय एनएसयूआई नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार दिनकर जबरन उनके चेंबर में घुस गया। उसने कॉलेज की एक छात्रा की ऑनलाइन अंकसूची पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाते हुए गाली-गलौज की। प्राचार्य द्वारा हस्ताक्षर से इनकार करने पर आरोपी ने चेंबर में ही चिल्लाते हुए देख लेने और जान से मारने की धमकी दी। घटना से घबराए प्राचार्य ने तत्काल थाना जांजगीर में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने धारा 294, 506, 353 भादंवि के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस विभाग ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *