जीएनडीयू के पूर्व प्रो. नरपिंदर सिंह, डॉ. प्रभदीप सिंह दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल

भास्कर न्यूज | अमृतसर जीएनडीयू के पूर्व प्रोफेसर और वर्तमान में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून के वीसी प्रो. नरपिंदर सिंह और ग्राफिक एरा के कंप्यूटर साइंस विभाग के एसोसिएट प्रो. डॉ. प्रभदीप सिंह को ही दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित लिस्ट में शामिल किया गया है। जेसी बोस नेशनल फेलो प्रो. नरपिंदर सिंह को कृषि, मत्स्य और खाद्य विज्ञान के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 वैज्ञानिक माना गया है। सभी विषयों में वह देश में 35वें और वैश्विक स्तर पर 3335वें स्थान पर हैं। खास तौर पर कृषि में उनकी रैंकिंग 38 और खाद्य विज्ञान में 23 है। 28 साल जीएनडीयू और 5 साल पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, लुधियाना में काम करने के बाद जनवरी 2023 में उन्होंने ग्राफिक एरा का कार्यभार संभाला। 425 से अधिक रिसर्च पब्लिकेशन, 35,000 से ज्यादा साइटेशन और 97 के एच-इंडेक्स के साथ वह भारत के सबसे ज्यादा उद्धृत वैज्ञानिकों में हैं। डॉ. प्रभदीप नई तकनीक में अग्रणी भास्कर न्यूज़ ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रभदीप सिंह का नाम भी इस ग्लोबल लिस्ट में शामिल हुआ है। उनका काम क्लाउड कंप्यूटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स , हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी और साइबर सिक्योरिटी जैसे आधुनिक क्षेत्रों में है। उनके शोध पत्र, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, पेटेंट्स और बड़े-बड़े कॉन्फ्रेंस में बतौर समीक्षक और सेशन चेयर योगदान ने उन्हें यह वैश्विक पहचान दिलाई है। डॉ. प्रभदीप ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *