पंजाब में कटाई के शुरू होते ही पराली जलाने के मामले सामने आने लगे हैं। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद कार्रवाइयां भी शुरू हुई हैं। बुधवार 5 नए मामले सामने आए हैं, जबकि मंगवार तक 70 मामले आग की घटनाओं के सामने आए थे। वहीं, मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पंजाब में रातें गर्म हो रही हैं, जबकि दिन में तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पंजाब में आने वाले दिनों में बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। जबकि आने वाले ये दिन शुष्क रहने वाले हैं। राहत की बात है कि इन दिनों में चिपचिपाती गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम दर्ज किया गया, जबकि ये सामान्य के करीब बना हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ पंजाब के न्यूनतम तापमान में मौसम सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक कम पाया गया है। अमृतसर में सबसे अधिक मामले दर्ज पंजाब में पराली जलाने के मामलों पर ताजा रिपोर्ट सामने आई है। बुधवार को राज्य में 5 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद कुल संख्या 75 पर पहुंच गई है। इनमें सबसे ज्यादा मामले अमृतसर जिले से 43 दर्ज हुए हैं। अमृतसर के बाद पटियाला और तरन तारन में 9-9 घटनाएं दर्ज की गईं। हालांकि, चौंकाने वाली बात यह रही कि कुल मामलों में से 30, यानी कि करीब 40 फीसदी ऐसे मामले पाए गए, जिनमें वास्तव में पराली जलाने की कोई घटना नहीं हुई थी। इन मामलों को पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर (PRSC) की रिपोर्ट में शामिल किया गया था। पंजाब के प्रमुख शहरों में आज का मौसम अमृतसर – आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 24 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 24 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 25 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 20 से 134 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।


