राजिम/ नवापारा| बीते 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश नगर में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। गलियों और सड़कों पर दो फीट पानी भर गया। स्टेशन के पास नवपारा टाउन के दुर्गा पंडाल में पानी भर गया। कुछ लड़के मस्ती में वहां तैरने भी लगे। फिंगेश्वर मार्ग शिवाजी चौक के पास से श्री राम चौक तक लबालब पानी भरा रहा सफर करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा खासकर दो पहिया वाहन वालों को अधिक समस्या उत्पन्न हो रही थी। महामाया मंदिर के पास भी 2 फीट पानी गलियों तक भरा था।


